Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Manish Kashyap बने Poorav Jha: गले में गमछा टांग सहवाग के शो में लगा दी 'बिना आग वाली माचिस'

INT News29 October 2026 at 06:54 pm

Purav Jha Manish Kashyap Mimicry : सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी और मिमिक्री से लोगों का दिल जीतने वाले पूरव झा (Poorav Jha) एक बार फिर चर्चा में हैं. रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise and Fall) में उन्होंने बिहार के यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की ऐसी नकल उतारी कि शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. पूरव का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है.

मनीष कश्यप के अंदाज में दिखे पूरव झा

आपको बता दें कि शो के इस एपिसोड में पूरव झा गले में लाल और सफेद रंग का गमछा डाले और हाथ में माइक लेकर रिपोर्टिंग करते नजर आए. उन्होंने मनीष कश्यप के बोलने के तरीके, गुस्से और कैमरे के सामने उनके हाव-भाव की नकल की. उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे.

पूरव ने मनीष कश्यप के अंदाज में पेंटहाउस में रहने वाले लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि वे वहां अपना हक जमा रहे हैं और आराम से सो रहे हैं, जबकि उन्हें ‘सन ऑफ बेसमेंट’ बना दिया गया है. इस डायलॉग ने शो में खूब हंसी-मजाक का माहौल बना दिया.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी ने यमुना में लगाई डुबकी, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

पूरव के डायलॉग पर ठहाके मारकर हंसे सहवाग

ऐसे में पूरव झा ने अपनी एक्टिंग के दौरान एक और मजेदार लाइन कही. उन्होंने इसे ‘अन्याय, अत्याचार और साजिश’ बताते हुए कहा, ‘बिना आग लगाई हुई माचिस है!’ उनके इस डायलॉग पर शो में मौजूद लोग हंस पड़े.

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी पूरव की कॉमेडी देखकर खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने तालियां बजाकर उनकी तारीफ की और कहा, ‘क्या बात है! क्या पूरव!’ शो में मौजूद दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पूरव झा की इस मिमिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उनके बोलने के अंदाज और कॉमेडी टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं. पूरव पहले भी अपनी मिमिक्री और मजेदार वीडियो के जरिए लोगों के बीच पहचान बना चुके हैं.

‘राइज एंड फॉल’ में उनकी इस परफॉर्मेंस ने एक बार फिर दिखाया कि किसी के बोलने के अंदाज और हाव-भाव की नकल करके भी दर्शकों को खूब हंसाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: बोल्ड सीन्स या कुछ और? आखिर क्यों 'आशिक बनाया आपने' ठुकराना चाहती थीं तनुश्री, सालों बाद खुला राज