national · दिल्ली
दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, तमिलनाडु से 12 साल से फरार 50 हजार के इनामी जालसाज को पकड़ा
INT News10 August 2026 at 07:03 pm

नई दिल्ली, 10 अगस्त। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 12 साल से फरार चल रहे 50,000 रुपए के इनामी घोषित अपराधी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी जाली लेटरहेड से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल जालसाजी मामले में वांछित था।