Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

1 साल बाद खुला लापता युवक की मौत का राज:पत्नी ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप,अज्ञात समझ पुलिस ने कर दिया अंतिम संस्कार

INT News7 July 2026 at 12:55 pm

फरीदाबाद के सेक्टर-3 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब एक वर्ष पहले लापता हुए युवक की हत्या का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। परिजनों ने इस संबंध में सेक्टर 3 पुलिस चौकी को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवक की हत्या का आरोप उसी के दोस्त पर लगाया गया है। 1 साल पहले हुआ था गायब सेक्टर 3 पुलिस चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त 2025 को मच्छगर रोड़ पर पुलिस को युवक का अज्ञात शव मिला था। जिसकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मिसिंग सेल की जांच में हुई पहचान करीब एक साल बाद मिसिंग सेल की जांच के दौरान शव की पहचान सेक्टर 3 निवासी रोहित (28) के रूप में हुई है। रोहित दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था। इसके बाद पुलिस के द्वारापरिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। दोस्त पर लगा हत्या का आरोप मृतक युवक की पत्नी पूजा ने बताया कि उसका पति रोहित अपने एक दोस्त चमन के साथ घर से आया था। लेकिन वह वापस घर नही पहुंचा। वह 1 साल से रोहित की तलाश कर रहे थे। लेकिन अब उनको सूचना दी गई है कि उसके पति की रोड़ हादसे में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने रोहित की हत्या का आरोप उसकी के दोस्त पर लगाया है। पुलिस कर रही मामले की जांच सेक्टर 3 पुलिस चौकी को हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए दोबारा से शिकायत दी गई है। चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच में निकलकर जो भी सामने आएगा उसकी के अनुसार आगे की कार्रवाही की जाएगी।