समाचार · पंजाब
जालंधर पुलिस ने फायरिंग आरोपी का किया एनकाउंटर:कैंट के जमशेर खास एरिया में टांग में गोली मारी, अरेस्ट करते वक्त आरोप ने की फायरिंग
जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर डेढ़ बजे के करीब हुआ। पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारी है।
पुलिस पार्टी ने बताया कि गढ़ा रोड पर फायरिंग करने के आरोप में श्याम लाल को पकड़ने के लिए गए थे। जब उसे अरेस्ट करने लगे तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए जिससे एक गोली आरोपी की टांग में लगी है।
टांग में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं पर गिर गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड पर एक घर पर फायरिंग का आरोपी जालंधर कैंट के जमशेर खास एरिया में घूम रहा है। जब आरोपी का घेराव किया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायर खोल दिया जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है