समाचार · छत्तीसगढ़
GPM में 9 राजस्व निरीक्षकों के तबादले:कलेक्टर ने जारी किया आदेश; रूकमणी उलाडी का गौरेला ट्रांसफर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में कलेक्टर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार 9 राजस्व निरीक्षकों (आरआई) का अस्थायी रूप से नई जगहों पर तबादला किया गया है। यह आदेश अगले आदेश तक लागू रहेगा। रूकमणी उलाडी को कोड़गार (सकोला) से गौरेला (पेण्ड्रारोड) भेजा गया है। दीपमाला को मरवाही से मेढुका (पेण्ड्रारोड) में पदस्थ किया गया है। विनय कोशले को निमधा (मरवाही) से सारबहरा (पेण्ड्रारोड) भेजा गया है।लक्ष्मण सिंह को मेढुका और सारबहरा से पेंड्रा में पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों का भी हुआ तबादला माधुरी राठौर को जिला भू-अभिलेख शाखा से सकोला तहसील भेजा गया है। अभिषेक त्रिपाठी को दानीकुण्डी (मरवाही) से कोड़गार (सकोला) की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष कुमार चंद्रसेन को भू-अभिलेख शाखा से मरवाही भेजते हुए दानीकुण्डी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया महेन्द्र सिंह ओट्टी को पेण्ड्रा से शिवनी (मरवाही) भेजा गया। साथ ही उन्हें निमधा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। संजय तिवारी को गौरेला (पेण्ड्रारोड) से हटाकर जिला मुख्यालय की भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ किया गया है। अगले आदेश तक रहेगा लागू कलेक्टर का यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।