समाचार · उत्तर प्रदेश
चंपत राय बेदाग हैं, बस करीबी लोगों पर ज्यादा भरोसा किया, बोले ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष
INT News7 July 2026 at 01:48 pm

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. उन्होंने ट्रस्ट की व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
स्वामी गोविंद देव गिरि ने महासचिव चंपत राय का बचाव करते हुए कहा कि उन पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने की गलती हुई. उन्होंने एसबीआई की भूमिका पर भी सवाल उठाए और बताया कि चढ़ावे का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है.