Sunday, 30 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

भिवानी में दुकानदार के घर चोरी:बाइक सवार युवकों ने 30 हजार कैश व मोबाइल फोन चुराया, पुलिस ने केस किया दर्ज

INT News30 August 2026 at 09:31 am

भिवानी के बवानीखेड़ा में दुकानदार के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने घर में रखे मोबाइल फोन व 30 हजार रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के बवानीखेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बवानीखेड़ा पुलिस थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 28 अगस्त की शाम को करीब साढ़े 4 बजे वह अपनी दुकान को खुली छोड़कर अपनी बहन को छोड़ने के लिए चला गया। उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। उसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर घर के सामने आए। एक लड़का उसकी दुकान के अंदर घुसा और उस युवक उसकी दुकान पर आकर आवाज लगाई। लेकिन वहां कोई नहीं दिखा तो वह दुकान के पीछे बने कमरे में चला गया। जहां पर चारपाई पर खा मोबाइल फोन व पैसे चोरी करके ले गया। उसने चेक किया तो 30 हजार रुपए चोरी हुए मिले। जिसका पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।