sports
एफसी बार्सिलोना की प्री-सीजन ट्रेनिंग शुरू, कई बड़े खिलाड़ी नदारद
INT News13 July 2026 at 11:57 pm

मैड्रिड, 13 जुलाई। एफसी बार्सिलोना ने सोमवार को 2026-27 ला लीगा सीजन की तैयारियों के लिए प्री-सीजन ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टीम लगातार तीसरा घरेलू लीग खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर लौट रही है। हालांकि, लामिन यमाल, एरिक गार्सिया, पेड्री, फेरान टोरेस और जूल्स कौंडे जैसे खिलाड़ी अभी फीफा वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद उन्हें तीन सप्ताह की छुट्टी मिलेगी।