Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

शी चिनफिंग एससीओ बिश्केक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, किर्गिस्तान और मिस्र की यात्रा करेंगे

INT News26 August 2026 at 09:43 pm

बीजिंग, 26 अगस्त। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि 30 अगस्त से 3 सितंबर तक राष्ट्रपति शी चिनफिंग किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 2026 शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी के निमंत्रण पर दोनों देशों की राजकीय यात्रा भी करेंगे।