Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हत्या कर 4 घंटे शव के पास बैठी रही पत्नी:दोपहर 12 बजे के बाद हुई मौत, नशा देने पर अटकी जांच; राजेश हत्याकांड में खुलासा

INT News27 August 2026 at 09:51 am

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राजेश हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। 21 अगस्त को पति की हत्या करने के बाद विमला करीब 3 से 4 घंटे तक उसके शव के पास ही बैठी रही। शाम करीब 4 से 5 बजे पड़ोसी को राजेश के घर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो वह तुरंत ऊपर कमरे में पहुंचा। यहां विमला अपने पति राजेश के पेट से आंतें निकाल रही थी। पड़ोसी को देखते ही विमला ने छत से छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमॉर्टम में अब यह भी सामने आया है कि राजेश की मौत दोपहर 12 बजे के बाद हो चुकी थी। यानी हत्या और पुलिस को सूचना मिलने के बीच कई घंटे का अंतर था। हालांकि घटना के 7 दिन बाद भी हत्या करने की वजह सामने नहीं आ सकी। 37 सेमी लंबा और साढ़े 3 सेमी फाड़ा पेट राजेश के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक के मुताबिक, उसके पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और साढ़े 3 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा चीरा था। चीरा लगाने के बाद राजेश की आंतें बाहर निकाली गईं। पोस्टमॉर्टम के समय आंतें शव के साथ नहीं थीं। इसके अलावा शरीर में दाईं किडनी और लीवर का करीब आधा हिस्सा भी नहीं मिला। चाकू की मदद से निकाले अंग डॉ. गौरव के मुताबिक, इतना चौड़ा कट सामान्य पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर भी नहीं लगाते। आशंका है कि विमला ने चाकू की मदद से किडनी और लीवर निकालने। हालांकि इन अंगों को इतने कट से निकालना आसान नहीं होता, लेकिन पेट काटने के बाद रबर जैसा हो जाता है, जिससे कोई भी अंग निकालने की स्थिति बन जाती है। आंतें नहीं मिलीं, नशा देने की जांच भी अटकी पोस्टमॉर्टम में आंतें नहीं मिलने से पुलिस और फोरेंसिक टीम के सामने एक और सवाल खड़ा हो गया है। आंतें नहीं होने के कारण यह पता लगाना मुश्किल है कि राजेश को हत्या से पहले कोई नशीला पदार्थ दिया गया था या नहीं। अब पुलिस गायब आंतों के साथ किडनी और लीवर के हिस्से की तलाश भी कर रही है। इनकी बरामदगी के बाद जांच से कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। इलाज के बहुत गुस्सा थी विमला विमला का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टर गुंजन उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के समय उसकी हालत काफी खराब थी। वह आक्रामक व्यवहार कर रही थी और खाना-पीना भी नहीं ले रही थी। अब उसकी हालत में काफी सुधार है। वह पहले से शांत है, खाना खा रही है और डॉक्टरों से बातचीत भी कर रही है। उसकी भाषा स्थानीय होने के कारण बातचीत समझने में कुछ परेशानी होती है, लेकिन वह अब सीधे बात कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उसके सिर या दिमाग से जुड़ी कोई परेशानी सामने नहीं आई है। अपने साथ ज्यादती की बात करती है विमला - गुंजन डॉक्टर गुंजन ने बताया कि विमला से कुछ देर बात करने पर वह बार-बार उसके साथ हुई ज्यादती की बात करती है। डॉक्टर और नर्स बातचीत को उस तरफ नहीं ले जाते और उसका ध्यान दूसरी बातों पर लगाते हैं। विमला ने वारदात के बाद छत से कूदकर खुद सुसाइड करने की कोशिश की थी। इसलिए अस्पताल में उसकी निगरानी की जा रही है।