समाचार · पंजाब
जीरकपुर में ऑफिस और दुकान में लगी आग:दमकल ने दोनों जगह आग बुझाई, दोनों हादसों में कोई जनहानि नहीं, कारणों की हो रही जांच
INT News30 October 2026 at 02:36 pm
मोहाली के जीरकपुर में नगला रोड स्थित 'सुषमा ऑफिस' और पटियाला चौक की एक किराना दुकान में आग लग गई हैष सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों स्थानों पर आग पर काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि इन हादसों में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। पहली घटना नगला रोड स्थित सुषमा ऑफिस की है, जहां आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, दूसरी घटना पटियाला चौक स्थित किराना दुकान में हुई, जिसके पीछे कोयला रखा हुआ था। गनीमत रही कि आग कोयले तक नहीं फैली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दोनों ही घटनाओं के दौरान पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने समय रहते स्थिति को संभाला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और संपत्ति को हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।