Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिक्षक ने DEO से की अभद्रता:कलेक्टोरेट में सवर्ण समाज ने की नारेबाजी, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

INT News17 September 2026 at 02:55 pm

आगर मालवा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शिक्षक कैलाश मालवीय द्वारा अधिकारी के साथ कथित अभद्रता और धमकी देने का मामला गरमा गया है। घटना के विरोध में गुरुवार को सवर्ण समाज संगठन के पदाधिकारी व सदस्य नारेबाजी करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। बदसलूकी और धमकी का आरोप डिप्टी कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 13 सितंबर 2026 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षक कैलाश मालवीय पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उन्होंने DEO नीतेश पांडे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें खुलेआम धमकी दी। संगठन ने मांग उठाई है कि घटना से जुड़े तमाम साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और सरकारी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाए। पुराने विवादों का हवाला संगठन ने अपने ज्ञापन में यह भी दावा किया कि आरोपी शिक्षक का आचरण पहले भी विवादित रहा है। उनके खिलाफ पूर्व में भी गंभीर शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिसमें तत्कालीन कलेक्टर के साथ बदसलूकी के चलते निलंबन की कार्रवाई शामिल है। इसके अलावा ग्राम पालखेड़ी के एक स्कूल में कथित देश-विरोधी भाषण देने के मामले में भी उन पर प्रकरण दर्ज होने की बात कही गई है। सख्त कार्रवाई की मांग सवर्ण समाज संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि शिक्षक के पिछले रिकॉर्ड और सरकारी दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया जाए। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो सेवा नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ होने वाले इस तरह के दुर्व्यवहार पर लगाम लग सके।