Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में रिश्तों की उलझी कहानी, 5 बच्चों की विधवा मां को बहन के दामाद से हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़े सास-दामाद

INT News17 September 2026 at 02:47 pm

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को उलझा देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां पांच बच्चों की 45 वर्षीय विधवा मां को अपनी ही सगी बहन के दामाद से प्यार हो गया. दोनों के बीच पिछले करीब छह महीने से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. अब महिला और युवक साथ रहने और शादी करने की जिद पर अड़े हैं. मामला इतना बढ़ा कि परिवार ने पहले घर में पंचायत बुलाई और बात नहीं बनी तो दोनों को लेकर कोतवाली पहुंच गया.

ससुराल आने-जाने के दौरान बढ़ी नजदीकियां

बताया गया कि महिला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने पांच बच्चों के साथ रहती है. उसके पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है. इसी मोहल्ले में उसकी सगी बहन भी रहती है. करीब दो साल पहले बहन की बेटी की शादी दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी. शादी के बाद युवक अपनी ससुराल आता-जाता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात अपनी सास की बहन यानी महिला से होने लगी. बातचीत बढ़ी तो दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गईं. परिवार के लोगों को जब दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो घर में विवाद शुरू हो गया.

पंचायत में भी नहीं बनी बात, थाने पहुंचा परिवार

परिवार के लोगों ने बुधवार को घर में पंचायत बैठाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की. महिला के बच्चों ने भी इस रिश्ते का विरोध किया और संबंध खत्म करने के लिए कहा. हालांकि, महिला और युवक अपने फैसले पर कायम रहे. इसके बाद परिजन दोनों को लेकर कोतवाली पहुंच गए. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. पुलिस के सामने युवक ने बताया कि पिछले करीब छह महीने से उसका महिला के साथ प्रेम संबंध है और वह उसके साथ रहना चाहता है. महिला ने भी युवक के साथ रहने की इच्छा जताई. उसने कहा कि वह अपने पांच बच्चों को भी अपने साथ रखेगी. हालांकि, परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं.

पुलिस करा रही दोनों की काउंसलिंग

मामले में सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि एक महिला और उसकी बहन के दामाद के बीच प्रेम संबंध का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और महिला व युवक की काउंसलिंग कराई जा रही है. फिलहाल दोनों अपने फैसले पर कायम हैं, जबकि परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा है.

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर की गंगा में कूदी महिला, 14 घंटे तक पानी डूबकर बहती रही, 40 किमी दूर जिंदा मिली, कुदरत के करिश्मे ने लौटाई नई जिंदगी