समाचार · हरियाणा
मोदी के जन्मदिन पर कालका में पूजा-अर्चना:विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कराया हवन, पौधारोपण किय गया, लंबी उम्र की प्रार्थना
पंचकूला के कालका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने चंडी माता मंदिर में हवन यज्ञ कराया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति डालकर प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी शर्मा, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, मनोनीत पार्षद चिंतन वर्मा, पार्षद शबनम पवार, शिव शम्भू, बबली शर्मा और सतपाल शर्मा समेत कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर मां चंडी देवी मंदिर के सेक्रेटरी ब्रह्मप्रकाश ने विधायक शक्ति रानी शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने विधायक को माता रानी की प्रतिमा भेंट की। विधायक ने किया पौधारोपण विधायक शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि हवन- पून कर प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना की गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत इसी तरह लगातार तरक्की करता रहेगा। साथ ही विश्व स्तर पर भारत की पहचान और मजबूत होगी। इसके बाद विधायक ने पिंजौर की रतपुर कॉलोनी में पौधारोपण भी किया। शक्ति रानी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सेवा संकल्प अभियान के तहत कई सार्वजनिक और जन सेवा कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यहां देखें फोटो…