Thursday, 17 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

भाजपा के 8पार्षदों के इस्तीफा देने की खबर:पुसौर नगर पंचायत का मामला, पार्षदों ने आवेदन में लगाए कई आरोप, रायगढ़ में जिलाध्यक्ष बोले- कोई इस्तीफा नहीं मिला है

INT News17 September 2026 at 02:44 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पुसौर नगर पंचायत के 8 भाजपा पार्षदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है। जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं इस्तीफा देने वाले पार्षदो ने कई तरह के आरोप अपने आवेदन में लगाए हैं। तो दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा अब तक उनके पास नहीं आने की बात कही है। पुसौर नगर पंचायत के पार्षदों द्वारा इस्तीफा का आवेदन भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दिवान के नाम से दिए जाने की चर्चा है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जानता पार्टी प्रशासनिक क्रियाकलापों व शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे उत्पीडन व विकास कार्य कि शुन्यता को लेकर सभी अत्यंत पीड़ा में हैं। पार्षदों ने इस्तीफा के आवेदन में बताया कि उनके वार्डों में जन सुविधा के लिए विकास कार्य पानी, बिजली, रोड, नाली व अन्य विकास कार्य नहीं किये जा रहे हैं पार्षद निधि का काम भी नहीं हो रहा है। इसके अलावा अन्य शासकीय विभागों में हमारा कोई भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे में इस स्थिति में निर्वाचित भाजपा के 8 पार्षदों ने सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता पद से त्याग पत्र देने की बात कही है।

इन पार्षदों के इस्तीफे की चर्चा

इस्तीफा आवेदन में बलराम संवरा वार्ड नंबर 6, शौकीराम चौहान वार्ड नंबर 14, रूपेश कुमार साव वार्ड नंबर 11, मंजू पटेल वार्ड नंबर 3, फागुलाल प्रधान वार्ड नंबर 2, प्रदीप यादव वार्ड नंबर 1, वरूण महाणा, उमेश साव उपाध्यक्ष नगर पंचायत का नाम शामिल है।

अब तक मुझे नहीं मिला आवेदन

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दिवान ने बताया कि पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने अभी तक मुझे कोई इस्तीफा का आवेदन नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर चल रहा है तो मैं उनसे बात कर उन्हें बुलाया हूं। अभी कोई इस्तीफा मुझे नहीं मिला है।