समाचार · हरियाणा
भिवानी से 2 युवतियां लापता:घर से हुई गायब, परिवार ने तलाशने के बाद भी नहीं लगा सुराग, पुलिस को दी शिकायत
भिवानी के अलग-अलग गांवों से 2 युवतियां लापता होने का मामला सामने आया है। जो घर से अचानक लापता हो गई। जिसका पता लगने के बाद परिवार ने उन्हें तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बहल पुलिस थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वे तीन बहन-भाई है। उससे बड़ी करीब 21 वर्षीय बहन घर पर थी और वह तोशाम में कोचिंग में पढ़ने के लिए गया था। वापस आकर देखा तो उसकी बहन घर पर नहीं मिली। उसने अपने रिश्तेदारियों में तलाश कर लिया, लेकिन कहीं पर नहीं मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और अपनी बहन को तलाश करने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। घर से युवती लापता
भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने जुई कलां पुलिस थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसको 2 बच्चे हैं, जिनमें से एक लड़की व एक लड़ा है। उसकी लड़की की उम्र करीब 18 साल है। जो 20 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे बिना बता कहीं चली गई। उसको अपने स्तर पर हर जगह तलाश कर लिया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। उसके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।