Saturday, 29 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में हाईवे पर गाय से टकराई बाइक:युवक घायल, सिर पर गंभीर चोट; ससुराल से घर लौटते समय हादसा

INT News29 August 2026 at 09:52 am

मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार देर रात बाइक के सामने अचानक गाय आ जाने से युवक घायल हो गया। युवक ससुराल से घर लौट रहा था। घायल युवक की पहचान मैहर निवासी अशोक साहू (32) पिता सुंदरलाल साहू के रूप में हुई है। वह मैहर-बेरमा स्थित ससुराल से घुनवारा स्थित अपने घर जा रहे थे। लोही के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में अशोक साहू को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत मैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी के कारण वाहन चालकों को अक्सर ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।