Saturday, 29 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Haiwaan में विलेन का रोल निभाने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार आसान होना लगता है बोरिंग

INT News29 August 2026 at 09:38 am

Akshay Kumar on Haiwaan: अक्षय कुमार अब अपनी कॉमेडी फिल्मों वाली इमेज से हटकर कुछ नया ट्राय करने वाले हैं. प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म 'हैवान' में खिलाड़ी कुमार पहली बार एकदम नेगेटिव किरदार में दिखेंगे. फिल्म में वह सैफ अली खान के सामने विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं.

हैवान में विलेन का रोल निभाने पर किया बोले अक्षय कुमार

एचटी संग इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने नेगेटिव रोल पर बात की. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही नेगेटिव किरदारों को निभाना ज्यादा पसंद करते हैं. एक्टर ने कहा, ''सच कहूं तो, मुझे बहुत राहत मिली. विलेन की भूमिका निभाना हमेशा से ही दिलचस्प लगता है. मुझे लगता है कि विलेन को हीरो के मुकाबले कहीं ज्यादा इंटरेस्टिंग किरदार निभाने का मौका मिलता है."

Why Playing Hero Role Is Boring: हीरो का किरदार निभाना क्यों है बोरिंग

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि हीरो के किरदारों से अक्सर परफेक्ट होने की उम्मीद की जाती है. उन्हें सिर्फ अच्छा दिखना, अच्छा करना और लोगों के लिए एक रोल मॉडल बनकर सामने आना होता है. वहीं, अक्षय को खुद चैलेंज पसंद हैं. उनके मुताबिक आसान चीजें अच्छी होती हैं, लेकिन कई बार आसान होना बोरिंग भी लग सकता है. अक्षय ने आगे कहा, ''पिछले दो साल से प्रियदर्शन के साथ शूटिंग करने से मेरे अंदर अपने काम को लेकर एक नया प्यार पैदा हुआ है. वह मेरी रूह के उस हिस्से के लिए दवा की तरह हैं, जो काम करना चाहता है.''

View on Instagram

Akshay Kumar Says Saif Is The hero, I am The Villain: अक्षय कुमार बोले- 'सैफ हीरो हैं, मैं विलेन'

' हैवान ' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान इस बार एक-दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे. ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने कहा, "सैफ हीरो हैं और मैं विलेन हूं. तो इस बार हम एक-दूसरे को परेशानी से निकालने की कोशिश नहीं कर रहे, बल्कि एक-दूसरे के लिए ज्यादा से ज्यादा परेशानी खड़ी करने में लगे हैं." दोनों एक्टर्स ने पहले 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी' और 'कीमत' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Haiwaan Trailer X Review: हैवान हिट या फुस्स... ट्रेलर देख नेटिजन्स बोले- रोंगटे खड़े कर देने वाला, ओवनिंग डे कलेक्शन भी किया रिवील

Akshay Considers Priyadarshan A Filmmaking Genius: प्रियदर्शन को 'फिल्ममेकिंग जीनियस' मानते हैं अक्षय

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन 'हैवान' में कहानी काफी डार्क जोन में जाती है. एक्टर ने कहा, ''मैं प्रियदर्शन को फिल्ममेकिंग का जीनियस मानता हूं. वह उन बेहद कम डायरेक्टर्स में से हैं, जो अलग-अलग तरह की फिल्में बनाने की काबिलियत रखते हैं. सिनेमा के डार्क साइड को दिखाने में भी उनका टैलेंट कमाल का है. इसका उदाहरण हम सभी ओरिजिनल ‘भूल भुलैया’ में देख चुके हैं.''

View on Instagram

About Haiwaan: हैवान के बारे में

'हैवान' प्रियदर्शन की 2016 में आई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.