Saturday, 29 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अमृतसर में युवक की डंडों-तेजधार हथियारों से पिटाई:CCTV, पत्नी-बच्ची को भी पीटा; राखी बंधवाकर लौट रहा था

INT News29 August 2026 at 09:58 am

अमृतसर के चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी में राखी बंधवाने गए एक युवक-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची पर रास्ते में हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों, डंडों के साथ युवक और उसके परिवार पर हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राखी बंधवाकर लौटते समय, कार साइड करने को लेकर हुआ विवाद घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल युवक की मां नीलम रानी ने बताया कि उनका बेटा राखी के त्योहार पर अपनी बहन के घर राखी बंधवाने गया था। राखी बंधवाने के बाद जब वह अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ वापस लौट रहा था, तो रास्ते में एक कार खड़ी थी। उनके बेटे ने कार चालक से सिर्फ इतना कहा कि गाड़ी साइड कर लें। नीलम रानी के मुताबिक, इसी बात को लेकर कार में सवार युवक बाहर आए और उनके बेटे, उसकी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी। पहले डंडों से हमला किया गया और युवक को जमीन पर गिराकर भी पीटा गया। इसके बाद आरोपियों ने अपने कुछ और साथियों को मौके पर बुला लिया। महिला का आरोप है कि उनके पास तेजधार हथियार और पिस्तौल भी थी। नीलम रानी ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत भागकर मौके पर पहुंचीं और अपने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की। काफी मुश्किल के बाद उन्होंने बेटे को आरोपियों से बचाया। उन्होंने कहा कि उनके पति के साथ भी मारपीट की गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवक की मां नीलम रानी ने भावुक होकर कहा कि जिस तरह उनके बेटे के साथ मारपीट हुई, ऐसी घटना किसी और के साथ नहीं होनी चाहिए।