Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पन्ना में 1 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त:ग्रामीणों की सहमति से 6.4 हेक्टेयर में खोदी गई खंती

INT News9 August 2026 at 04:54 pm

पन्ना वन विभाग ने दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। रविवार 9 अगस्त को बीट सिहारन (कक्ष 1239) में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और आपसी सहमति से लगभग 1 हेक्टेयर सरकारी वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के तहत, भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए 6.4 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिक्रमण निरोधी खंती (ट्रेंच) का निर्माण भी किया गया। वन विभाग ने यह सुनिश्चित किया कि इस दौरान कानून का पालन करने वाले ग्रामीणों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाए। कार्रवाई के दौरान, 6.4 हेक्टेयर क्षेत्र में आने वाले 6 वनाधिकार पत्रधारकों की 2.51 हेक्टेयर जमीन को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया। यह कदम ग्रामीणों के अधिकारों के प्रति विभाग की संवेदनशीलता को दर्शाता है। वन अधिकारियों ने बताया कि शेष अतिक्रमण पर भी सीमाओं के पूर्ण सीमांकन और स्पष्टता के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक देवी सिंह यादव, रामदास रैकवार, वनरक्षक जितेंद्र यादव, अमित कोरी, अजय प्रताप सिंह, राजेंद्र पटेल, हरप्रसाद अहिरवार, संदीप राय और हरिशंकर अहिरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।