समाचार · मध्य प्रदेश
पुलिस से बचने छत से कूदकर भागे लोग, 5 पकड़ाए:जुआ खेलने की सूचना पर दबिश; सीढ़ियों से निकले बाकी बचे जन
देवास के भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक घर में पुलिस की दबिश के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर जुआ खेलते कुछ लोग सीढ़ियों से भागे तो कुछ ने छत से कूदकर बचने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से 4 से 5 संदिग्धों को पकड़कर नाहर दरवाजा थाने पहुंचाया है। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। छत से कूदकर भागने की कोशिश
वायरल वीडियो में कुछ लोग घर की छत से कूदते और सीढ़ियों से तेजी से नीचे उतरकर भागते दिखाई दे रहे हैं। कार्रवाई के दौरान मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ लिया। एक संदिग्ध के फरार होने की बात भी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस से बहस की। उन्होंने पुलिस के घर की सीढ़ियों तक पहुंचने पर आपत्ति जताई। इससे कुछ देर तनाव की स्थिति बनी, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। नाहर दरवाजा थाना प्रभारी आलोक सोनी ने बताया कि मौके से 4 से 5 लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।