Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भाजपा नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा:शहर में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह; महिला कार्यकर्ता भी हुईं शामिल

INT News9 August 2026 at 04:52 pm

बड़वानी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से रविवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे ने किया। जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि यह यात्रा जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव के मुख्य आतिथ्य में दोपहर को झण्डा चौक से शुरू हुई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, रणजीत चौक और एमजी रोड से होते हुए शहीद स्मारक कारंजा चौक पर समाप्त हुई। कारंजा चौक पर उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा था और डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" जैसे नारे लगाए। जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल यादव ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता इस अभियान को जिले के सभी शहरों, नगरों और ग्रामीण अंचलों के साथ बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे। जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह ने जानकारी दी कि यह तिरंगा यात्रा आगामी 9 से 12 अगस्त तक जिले के सभी मण्डलों और ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली जाएगी। इसके बाद 13 से 17 अगस्त तक भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, नगर मण्डल प्रभारी राजेन्द्र भावसार, जिला उपाध्यक्ष अजय कानूनगो, जिला मंत्री जितेंद्र निकुम, अमित शर्मा, रविन्द्र कुलकर्णी, यात्रा के मण्डल प्रभारी विकास यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत पंवार, कार्यालय मंत्री नरेंद्र बर्फा, राकेश मकवाना, संजय पंवार, निक्कू चौहान, अंकुश भावसार और हितेश राठौड़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। दीपक जैमन, महिला मोर्चा की प्रिया सोनी, प्रीति शर्मा, निकिता भामदरे, निर्मला मायरिया, दुर्गा सोनी, शैलजा पारगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।