Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

गुरुग्राम में रेवेन्यू रोड का काम शुरू:दौलताबाद फ्लाईओवर जंक्शन का होगा सुधार, 24 मीटर सड़क के लिए नई नीति की तैयारी

INT News20 September 2026 at 03:50 pm

गुरुग्राम के सेक्टर-104 और आसपास के हजारों परिवारों को जल्द ही बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 3 परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। विधायक मुकेश शर्मा ने सड़क निर्माण, यातायात सुधार और 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की योजनाओं की जानकारी दी है। इन परियोजनाओं से गोदरेज समिट, जारा आवास, टेकचंद नगर, सूरत नगर फेज-1 व 2 और शहीद भगत सिंह एन्क्लेव जैसे कई इलाकों के लोगों को फायदा होगा। सेक्टर-104 और आसपास की कॉलोनियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए नई आरसीसी रेवेन्यू रोड का काम शुरू हो गया है। विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों को काफी समय से दिक्कत हो रही थी। अब इस सड़क को मजबूत और आधुनिक आरसीसी मार्ग के रूप में बनाया जाएगा। बारिश के दौरान जलभराव और गड्ढों की वजह से इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता था। सड़क के दोबारा बनने से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। दौलताबाद फ्लाईओवर सर्कल का टेंडर जारी इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए दौलताबाद फ्लाईओवर सर्कल को बेहतर बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह शहर के 17 मुख्य जंक्शनों को सुधारने की योजना का हिस्सा है, जिस पर करीब 7.58 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विधायक के मुताबिक, जंक्शन पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए स्लिप लेन चौड़ी की जाएंगी। इसके साथ ही, फ्री लेफ्ट टर्न और यू-टर्न जैसे कई बदलाव भी होंगे। सूरत नगर के लोगों को फ्लाईओवर से सीधे आने-जाने की सुविधा देने की भी योजना है, जिससे स्थानीय आवाजाही बेहतर होगी। अधिकारियों ने की जमीन की पैमाइश सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने को लेकर भी प्रशासनिक काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों की टीम ने मौके पर जाकर जमीन की पैमाइश की है और सड़क के संभावित रास्ते का जायजा लिया है। जल्द ही बड़े अधिकारियों के दौरे की भी बात कही गई है। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि 24 मीटर सड़कों के निर्माण में आ रही भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार नई भूमि अधिग्रहण नीति लाने की तैयारी कर रही है। नीति लागू होने के बाद रुकी हुई सड़क परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। इन घोषणाओं से सेक्टर-104 और आसपास के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही सड़क और यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बंधी है।