national · गुजरात
अहमदाबाद: जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले मुस्लिम समाज ने भेंट किया 'एकता रथ', सांप्रदायिक सौहार्द का दिया संदेश
INT News13 July 2026 at 11:44 pm

अहमदाबाद, 13 जुलाई। गुजरात की ऐतिहासिक 149वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले अहमदाबाद में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समुदाय की ओर से परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ को 'एकता रथ' समर्पित किया गया। इस रथ को औपचारिक रूप से जगन्नाथ मंदिर के महंत को सौंपा गया। रथ यात्रा से पहले आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता, राष्ट्रीय एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।