समाचार · हरियाणा
कैथल के कस्टमर सर्विस एजेंट बनकर हड़पे 1.7 लाख:ज्वैलरी का टूटा मोबाइल, गूगल से सर्च किया नंबर
कैथल के गांव भागल में अज्ञात आरोपी ने एक ज्वैलर से एक लाख सात हजार रुपए धोखाधड़ी से हड़प लिए। आरोपी ने खुद को कस्टमर केयर सर्विस एजेंट बताया और मोबाइल पर लिंक भेज दिया। जैसे ही क्लिक किया तो ज्वैलर के खाते से रुपए कट गए। इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल की स्क्रीन टूटी थी गांव भागल निवासी सुशील कुमार ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी चीका में ज्वैलरी की दुकान है। उसका एक प्रावइेट बैंक में खाता है। बैंक खाते में उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। कुछ दिन पहले उसके मोबाईल की स्क्रीन टूट गई थी। इस पर उसने कंपनी के कस्टमर केयर में रिपेयर के लिए दे दिया था। 14 अक्तूबर को उसने गूगल पर कस्टमर केयर का नम्बर सर्च किया। उसने उस नंबर पर फोन किया तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह कस्टमर केयर सेंटर से बोल रहा है। इस पर उसने कहा कि मेरा फोन मैंने रिपेयर के लिये आपके केयर सैंटर में दिया हुआ है, अभी तक ठीक होकर नहीं आया है। शिकायतकर्ता के पास मैसेज भेजा बाद में आरोपी ने उसके पास एक टेक्सट मैसेज में लिंक भेजा और कहा कि इस पर 10 रुपए भेज देना। उसने उस पर क्लिक किया तो उसके खाते से एक बार में 12000 रुपए व दूसरी बार में 95000 रुपए कट गए। तब उसे एहसास हो गया कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपए बरामद करवाने की मांग की है। साबर थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।