national
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस के लिए समस्या, पीएम मोदी के राजनीतिक रिकॉर्ड से की तुलना

सुधांशु त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की तुलना राहुल गांधी के राजनीतिक रिकॉर्ड से की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक रिकॉर्ड उपलब्धियों से भरा है, जबकि राहुल गांधी का रिकॉर्ड कांग्रेस के लिए समस्याएं खड़ी करने वाला रहा है.
राहुल गांधी पर साधा निशाना
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता से बाहर रहने पर बेचैन हो जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनीतिक भविष्य को खतरे में डालने के साथ देश की संवैधानिक व्यवस्था को भी दांव पर लगा दिया है. उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने जैसा कहा था कि एक फेल प्रोडक्ट को बार-बार लॉच करने के लिए सिर्फ अपनी पार्टी को नहीं बल्कि देश की सैंवाधानिक व्यवस्था को भी दांव पर लगा दिया है.
वीडियो में देखें सुधांशु त्रिवेदी ने क्या कहा-
ये भी पढ़ें: EC संधू और जोशी ने की थी वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत, कैबिनेट सचिवालय ने कार्रवाई से किया इनकार, जानें क्यों
विदेश दौरों को लेकर भी लगाए आरोप
बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा के दौरान संदिग्ध लोगों से मिलते हैं और भारत लौटकर देश के खिलाफ प्रचार करते हैं. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की मति भ्रम हो गया है और अपने भ्रम को ही सच मानकर आचरण कर रही है. उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के नेतृत्व को पार्टी की मौजूदा समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया.