national · उत्तर प्रदेश
'देश में अराजकता फैलाना विपक्ष का लक्ष्य', राहुल गांधी के मार्च पर भाजपा नेता का आरोप
INT News12 October 2026 at 09:58 pm

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने और अदालत की ओर मार्च करने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। इसके अलावा, आरपी सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनावी प्रक्रिया संबंधी बयान का समर्थन किया और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की।