national · दिल्ली
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
INT News6 October 2026 at 08:01 pm

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। ऑपरेशन सिन्दूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वर्तमान वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख होंगे। वह 31 अक्टूबर 2026 से वायुसेना प्रमुख का पद संभालेंगे। मंगलवार को केंद्र सरकार ने उनका नियुक्ति को मंजूरी दी है। करीब चार दशक के सैन्य करियर में एयर मार्शल दीक्षित विभिन्न अभियानों और सैन्य अभ्यासों का हिस्सा रहे हैं। इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं।