समाचार · पंजाब
अमृतसर में पोलिंग बूथों पर कल लगेंगे कैंप:मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका; सभी बूथों पर 2 घंटे बैठेंगे BLO
अमृतसर जिले में शनिवार, 24 अक्टूबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने लोगों से मतदाता सूची में अपने नाम की जांच और पुष्टि करवाने की अपील की है। जिला चुनाव अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में नामों की जांच करना, नए मतदाताओं का पंजीकरण करना और सूची में आवश्यक संशोधन करना है। जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, वे कैंप में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवा, जिनकी पात्रता तिथि 1 जनवरी 2027 है, फॉर्म नंबर 6 भरकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा फॉर्म नंबर 6A और फॉर्म नंबर 8 के माध्यम से भी संबंधित आवेदन किए जा सकते हैं। राजनीतिक दलों को कैंपों के आयोजन की जानकारी कैंपों में बीएलओ नागरिकों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ आवेदन संबंधी सहायता भी उपलब्ध करवाएंगे।जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों को कैंपों के आयोजन की जानकारी दे दी गई है। चुनावी रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (ईआरओ) को भी कैंपों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।