world
आतंकवाद पर सवाल से बचते दिखे पाकिस्तानी मंत्री, बोले- द्विपक्षीय नहीं, बहुपक्षीय मुद्दों पर करें बात
INT News20 November 2026 at 08:57 pm

नई दिल्ली, 20 नवंबर। भारत में सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर पाकिस्तान के संघीय मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस मंच पर द्विपक्षीय नहीं, बल्कि बहुपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर भी बातचीत की जाएगी, लेकिन फिलहाल एससीओ मंच पर बहुपक्षीय मामलों पर चर्चा होनी चाहिए।