Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

साइबर जागरूकता के लिए देवास में मैराथन:एसपी और आमजन हुए शामिल; 14 दिन चल रहा सेफ क्लिक 2.0 अभियान

INT News7 July 2026 at 12:55 pm

देवास पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत एक मैराथन का आयोजन किया। मंगलवार सुबह 6 बजे आयोजित इस मैराथन में एसपी पुनीत गेहलोद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और आमजन शामिल हुए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भोपाल चौराहा से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न थाना प्रभारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन भोपाल चौराहा से शुरू होकर औद्योगिक क्षेत्र थाना तक पहुंची। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। देवास पुलिस का 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान पिछले 14 दिनों से जारी है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सचेत किया जा रहा है, ताकि वे ऑनलाइन ठगी और अन्य साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।