Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद में मकान की कच्ची छत गिरी:मां-बेटी मलबे में दबीं, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती, आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग

INT News10 August 2026 at 06:58 pm

फतेहाबाद जिले के टोहाना में सोमवार दोपहर भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड नंबर 19 में एक परिवार के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त मां और बेटी उसी कमरे में मौजूद थीं और मलबे के नीचे दब गईं। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने मलबे में दबी मां-बेटी को बाहर निकाला। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल मां-बेटी को पहुंचाया अस्पताल आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में होने के कारण सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि मकान काफी कच्चा था और लगातार बारिश के कारण उसकी स्थिति पहले से ही कमजोर हो गई थी। छत गिरने से कमरे में रखा घरेलू सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग पीड़ित परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। मकान का कमरा गिरने और सामान नष्ट होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार ने प्रशासन से हादसे का जायजा लेकर उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, क्योंकि उनके लिए दोबारा घर की मरम्मत करवाना बेहद मुश्किल है।