national · उत्तर प्रदेश
सेना के जवान का निधन, मुंगेर में पांच साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
INT News10 August 2026 at 07:07 pm

मुंगेर, 10 अगस्त। मुंगेर के वासुदेवपुर निवासी सेना के हवलदार संजीव कुमार के अंतिम संस्कार में पूरा गांव नम आंखों से शामिल हुआ। आर्मी एयर डिफेंस रेजीमेंट में कार्यरत 41 वर्षीय हवलदार संजीव कुमार का लखनऊ के कमान अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर मिलते ही सेना के जवान पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर एंबुलेंस से मुंगेर पहुंचे।