national
असम में ट्रैक खराब होने से त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए रेल सेवा एक महीने से बाधित
INT News10 August 2026 at 06:55 pm

गुवाहाटी/अगरतला, 10 अगस्त। भारी बारिश और जमीन धंसने के कारण असम के रणनीतिक रूप से अहम लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी सेक्शन में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है, जिससे दक्षिणी असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल सेवा लगभग एक महीने से बाधित है।