समाचार · पंजाब
ग्रुप कैप्टन वरिंदर सैनी वायु सेना पदक से सम्मानित
INT News13 October 2026 at 05:48 am
जालंधर| फाइटर पायलट ग्रुप कैप्टन वरिंदर सैनी को 94वें वायु सेना दिवस पर वायु सेना पदक (वीएम) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वायु सेना स्टेशन हिंडन में आयोजित कार्यक्रम में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने प्रदान किया। ग्रुप कैप्टन वरिंदर सैनी ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ्स बॉयज स्कूल, जालंधर से और कक्षा 12 की पढ़ाई डीएवी कॉलेज, जालंधर से पूरी की। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे के स्नातक हैं और वर्ष 2004 में भारतीय वायु सेना के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया। अपने उड़ान करियर में उन्होंने हॉक, जगुआर और सुखोई-30एमकेआई विमान उड़ाए हैं। वह योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं और एक अग्रिम मोर्चे की फाइटर स्क्वाड्रन की कमान भी संभाल चुके हैं।