world
शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की
INT News20 November 2026 at 09:01 pm

बीजिंग, 20 नवंबर। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शनचन में एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए चीन आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने संयुक्त रूप से दोनों देशों के बीच सर्वांगीण आर्थिक साझेदारी समझौते पर वार्ता शुरू करने की घोषणा की।