समाचार · मध्य प्रदेश
नशे में वाहन चलाने वाले 4 ट्रक चालक पकड़े:पन्ना में चेकिंग के दौरान ओवरलोड डंपर, 10 बसों सहित 32 वाहनों पर कार्रवाई, ₹87,500 वसूले
पन्ना में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर ट्रक चलाने वाले 4 चालकों को पकड़ा। चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन पर कुल ₹40 हजार का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने ओवरलोड डंपर, 10 सार्वजनिक यात्री बसों और नियम तोड़ने वाले 28 अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की। इनसे कुल ₹47,500 का समन शुल्क वसूला गया। सभी कार्रवाइयों में कुल ₹87,500 का जुर्माना लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई यह अभियान सड़क हादसों और जनहानि को कम करने के लिए चलाया गया। पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल के निर्देश पर एसपी सव्यसाची सराफ, एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान और एसडीओपी आनंद तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नीलम लक्षकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। लक्षकार ने वाहन चालकों से शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने और तय क्षमता से अधिक सवारी या माल नहीं ले जाने की अपील की। यातायात पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।