world
दक्षिण कोरिया: समुद्र जाने को तैयार नहीं अड़ियल ‘बुकांगी’, तीन हफ्ते से जहां पहुंची वहीं डटी
INT News6 October 2026 at 02:10 pm

सोल, 6 अक्टूबर। दक्षिण कोरिया के बुसान की अड़ियल 'बुकांगी' ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। 3.5 मीटर लंबी शार्क समुद्र में लौटने को तैयार नहीं है। करीब तीन सप्ताह पहले ये बुसान के नॉर्थ पोर्ट की एक संकरी नहर में पहुंच गई थी। अब ये उसी जलमार्ग में बनी हुई है। उसे खुले समुद्र तक पहुंचाने की दो कोशिशें की जा चुकी हैं लेकिन दोनों नाकाम रहीं। दिलचस्प बात यह है कि एक बार समुद्र के मुहाने के काफी करीब पहुंचने के बाद भी वह नहर में लौट आई।