Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अशोकनगर में मंदिर से प्रतिमा बाहर फेंकने का आरोप:ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की; दो आरोप गिरफ्तार

INT News18 August 2026 at 08:55 pm

अशोकनगर के नईसराय थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में काली माता मंदिर से प्रतिमा बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों के अनुसार, 17 अगस्त की रात करीब 12 बजे धर्मसिंह केवट और गुड्डा केवट मंदिर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने काली माता की प्रतिमा मंदिर से बाहर फेंक दी। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो वे मंदिर पहुंचे। वहां प्रतिमा परिसर में पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीण नईसराय थाने पहुंचे। दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया शिकायत के बाद पुलिस ने धर्मसिंह केवट और गुड्डा केवट को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने इस दौरान गांव में अवैध शराब बिकने की शिकायत भी की। थाना प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि अवैध शराब की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। भैंसा गांव पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।