Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों, पत्थरों से हमला:युवक पन्ना अस्पताल में भर्ती, आरोपी ने शराब के नशे में पीटा

INT News18 August 2026 at 09:43 pm

पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पन्ना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जनकपुर का रहने वाला 24 साल का राजेश आदिवासी दिल्ली के पास गुड़गांव में मजदूरी करता है। वह हाल ही में अपने भाई से मिलने देवेन्द्रनगर आया था। मंगलवार शाम करीब 7 बजे राजेश घर पर खाना बना रहा था, तभी आरोपी राजेश गोंड शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडों से पीटा जब राजेश ने उसे शांत होकर घर जाने को कहा, तो आरोपी भड़क गया। राजेश के बाहर आते ही आरोपी ने उस पर पत्थर फेंका और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। लोगों ने बीच-बचाव करके राजेश की जान बचाई और आरोपी को भगाया। जिला अस्पताल में इलाज जारी घायल राजेश को तुरंत देवेन्द्रनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और पुलिस ने बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।