Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

JPSC Scam: CID ने 3 आरोपियों को लिया 5 दिन की रिमांड पर, क्या फिर खुलेंगे सफेदपोशों के राज?

INT News18 August 2026 at 09:39 pm

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपनी जांच तेज कर दी है. सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत दर्ज मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए तीन प्रमुख आरोपियों मनोज कुमार, रोशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव को विस्तृत पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. सीआईडी की टीम रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ कर परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले पूरे सिंडिकेट और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग जुटाने का प्रयास करेगी.

फर्जीवाड़े में देवघर और गिरिडीह से 2 नए आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही सीआईडी द्वारा अनुसंधानित एक अन्य मामले (कांड संख्या 01/25, दिनांक 01-01-2025) में कार्रवाई करते हुए दो नए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवघर जिले स्थित कोदारकोसो के रहने वाले अक्षय कुमार तिवारी (पिता- सुखदेव तिवारी) और गिरिडीह जिले स्थित हथगढ़ रहने वाली सुषमा कुमारी (पिता- विकास पांडेय) के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Tourism: हुंडरू-दशम से लोध फॉल तक, बारिश में घूमने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानी, वरना बढ़ सकती है मुश्किल

गहन जांच से सामने आएंगे अन्य नेटवर्क के तार

सीआईडी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है. जांच एजेंसी का मानना है कि रिमांड पर लिए गए आरोपियों की निशानदेही और हालिया गिरफ्तारियों के बाद जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता बरतने वाले कई और चेहरों का खुलासा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL: कल तक थे आप-सर! आज हुए बेरोजगार! नियुक्ति रद्द होने के बाद छलका युवाओं का दर्द