Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवपुरी में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी:पांच लोग बाल-बाल बचे, दतिया से खनियाधाना जा रहे थे

INT News18 August 2026 at 09:32 pm

शिवपुरी के भौंती थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से करीब 20 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार करीब पांच लोगों में से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार के दुल्हई गांव के पास कार सवार सभी लोग दतिया से खनियाधाना मेडिकल संबंधी काम से जा रहे थे। दुल्हई गांव के पास नहर की पुलिया पर अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी। आस-पास के लोगों ने कार सवारों को निकाला

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पुलिया से करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरी थी। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।