Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ऑनलाइन लोन के चक्कर में ठगी का शिकार हुआ युवक:ग्वालियर के थाटीपुर में अश्लील फोटो से हुई ब्लैकमेलिंग, डर में गंवा दिए 1.10 लाख

INT News18 August 2026 at 09:49 pm

ग्वालियर में ऑनलाइन लोन धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। श्रीराम नगर, थाटीपुर निवासी एक युवक ने ऑनलाइन लोन लिया था और उसकी पूरी किस्त चुका दी थी। इसके बावजूद उससे किस्त की मांग की जा रही थी। मना करने पर ठगों ने युवक की फोटो एडिट कर अश्लील बनाने और उन्हें रिश्तेदारों व दोस्तों को भेजने की धमकी देकर 1.10 लाख रुपए ऐंठ लिए। घटना 8 जुलाई 2026 से अब तक की है। पीड़ित की शिकायत पर थाटीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 32 वर्षीय पारस गुर्जर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई माह में उन्होंने फेसबुक पर ऑनलाइन लिमिट लोन का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उन्होंने ऐप के जरिए छोटे-छोटे लोन लेना शुरू कर दिया। पहले 5 हजार रुपए का लोन लिया, फिर 10 हजार रुपए का लोन लिया। दोनों लोन की राशि उन्होंने आसानी से चुका दी। इसके बाद भी लोन देने वालों ने किस्त भरने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जब पारस ने कहा कि वह पूरा पैसा चुका चुका है तो ठगों ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मोबाइल हैक कर डेटा कॉपी कर लिया पैसे नहीं देने पर ठगों ने पीड़ित के मोबाइल का डेटा और कॉन्टैक्ट लिस्ट हैक कर ली। उसके फोटो कॉपी कर उन्हें एडिट कर अश्लील बना दिया। इसके बाद ठगों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो ये फोटो उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज दिए जाएंगे। कुछ फोटो उन्होंने युवक के मोबाइल पर भेज भी दिए, जिन्हें देखकर वह घबरा गया। बदनामी के डर से किश्तों में चुकाए 1.10 लाख रुपए रिश्तेदारों और परिचितों के बीच सामाजिक बदनामी और इज्जत जाने के डर से पीड़ित पारस गुर्जर घबरा गया। ठग लगातार उस पर पैसे देने के लिए दबाव बनाते रहे। पीड़ित बदनामी के डर से उनके बताए ऑनलाइन खातों में पैसे ट्रांसफर करता रहा। इस तरह अश्लील फोटो वायरल होने के खौफ में पीड़ित ने ठगों को कुल 1.10 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। इसके बावजूद जब ठगों की मांग बंद नहीं हुई तो पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस की शरण ली और थाटीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक के साथ फ्रॉड हुआ, जांच जारी थाटीपुर थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर लोन लेने के बाद फ्रॉड हुआ है। ठगों ने उसका डेटा हैक कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए ठगे हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।