Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली लक्ष्मी योजना: इंतजार खत्म, 26 अगस्त को पेंशन पत्र; 1 सितंबर से सीधे खाते में आएंगे 2500 रुपये

INT News18 August 2026 at 09:32 pm

Delhi Laxmi Yojana First Installment: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 26 अगस्त से आधिकारिक पेंशन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे. जबकि मासिक वित्तीय सहायता (2500 रुपये) एक सितंबर से उनके बैंक खातों में जमा कराने की शुरुआत की जाएगी. सीएम गुप्ता ने जिला समितियों को आवेदनों का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया है.

तालकटोरा स्टेडियम में बांटे जाएंगे पेंशन पत्र

सरकार ने कहा कि लाभार्थियों को पेंशन पत्र सौंपने के लिए 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि आवेदकों के लिए त्रुटियों को सुधारने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना की वेबसाइट पर जल्द ही एक विकल्प जोड़ा जाएगा.

18 दिनों में करीब 8 लाख पंजीकरण

सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "दिल्ली लक्ष्मी योजना में पंजीकरण कराने वाली सभी माताओं, बहनों और बेटियों का आभार. सिर्फ 18 दिनों में करीब 8 लाख पंजीकरण कोई सामान्य आंकड़ा नहीं है. इसके पीछे दिल्ली की लाखों महिलाओं का विश्वास है, उनका स्नेह है और अपने जीवन में एक नई आशा का भाव है। आपने हम पर जो भरोसा किया है, वह मेरे लिए केवल समर्थन नहीं, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. अब प्रतीक्षा की घड़ी समाप्त होने जा रही है. 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम से पात्र महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक स्वीकृति पत्र सौंपने की शुरुआत होगी."

ये भी पढ़ें: सूर्या घर योजना: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और मिलेगी 78,000 रुपये की सब्सिडी