Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गोराडीह में डिग्री कॉलेज उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

INT News15 July 2026 at 11:44 am

CM Samrat Choudhary Bhagalpur Visit : भागलपुर जिले के गोराडीह में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 :13 बजे भागलपुर पहुंच गये. उनके आगमन को लेकर पहले से ही प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी.

हेलीकॉप्टर से गोराडीह पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह 11:13 बजे गोराडीह में निर्धारित हेलिपैड पर उतरा. हेलीकॉप्टर से उतरते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और एनडीए के नेताओं ने उनका स्वागत किया.

स्वागत के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे

औपचारिक स्वागत के बाद मुख्यमंत्री बिना विलंब किए सीधे उद्घाटन समारोह स्थल के लिए रवाना हो गए. वहां वे नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए.

उच्च शिक्षा से जुड़े कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के साथ राज्य के अन्य नवस्थापित डिग्री कॉलेजों से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. उनके आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.