Monday, 6 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मुरैना में मानसून की रफ्तार धीमी:पिछले साल के मुकाबले 226.2 मिमी कम बारिश, किसानों को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार

INT News6 July 2026 at 09:29 pm

मुरैना जिले में इस बार मानसून की शुरुआत धीमी रही है। 1 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 92.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 226.2 मिलीमीटर कम है। पिछले साल 1 जून से 6 जुलाई के बीच जिले में 318.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई थी। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिले में बारिश का वितरण भी असमान रहा है। इस अवधि में जौरा तहसील में सबसे अधिक 192 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, अंबाह में सबसे कम 44.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कैलारस में 127 मिलीमीटर, पोरसा में 72.5 मिलीमीटर, सबलगढ़ में 60 मिलीमीटर और मुरैना तहसील में 57 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

6 जुलाई को मुरैना में सबसे ज्यादा बारिश सोमवार, 6 जुलाई को जिले में सबसे अधिक 19 मिलीमीटर बारिश मुरैना तहसील में दर्ज की गई। इसके अलावा सबलगढ़ में 10 मिलीमीटर, पोरसा और कैलारस में 6-6 मिलीमीटर तथा अंबाह में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई। जौरा में इस दिन बारिश दर्ज नहीं की गई। अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसान कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता पर जिले की कृषि और खरीफ फसलों की बुवाई काफी हद तक निर्भर करेगी। किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है, ताकि फसलों की बढ़वार और सिंचाई की जरूरत पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि आगे बारिश होगी, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने की संभावना है।