Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Aamir Khan Love Jihad Controversy: 'लव जिहाद' के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी किसी पत्नी ने धर्म नहीं बदला

INT News15 July 2026 at 06:44 pm

Aamir Khan Love Jihad Controversy: बॉलीवुड सूपस्टार आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. 5 जुलाई, 2026 को उन्होंने गौरी स्प्रैट से शादी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. कुछ लोगों ने एक्टर पर 'लव जिहाद' जैसे आरोप लगाए और दावा किया कि उनकी सभी पत्नियां हिंदू थीं. अब आमिर खान ने इन बातों पर पहली बार खुलकर अपनी सफाई दी है और बताया है कि उनकी किसी भी पत्नी ने अपना धर्म नहीं बदला.

Aamir Khan Clarification: 'लव जिहाद' विवाद पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

आमिर खान ने Rediff को दिए इंटरव्यू में इस पूरे विवाद पर बात की. उन्होंने कहा कि उनकी तीनों शादियां सिविल मैरिज थीं और उनकी किसी भी पत्नी ने अपना धर्म नहीं बदला. आमिर ने बताया कि उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव और अब उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट ने कभी धर्म परिवर्तन नहीं किया.

एक्टर ने यह भी साफ किया कि गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं बल्कि क्रिश्चियन हैं.

Aamir Khan बोले- मेरा परिवार अलग-अलग धर्मों से जुड़ा है

आमिर खान ने बताया कि उनका परिवार हमेशा से अलग-अलग धर्मों को अपनाने वाला रहा है. उन्होंने कहा, "मेरा परिवार सबको साथ लेकर चलने वाला परिवार है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है, मेरी बेटी इरा की शादी भी एक हिंदू से हुई है और मेरे भाई मंसूर की शादी एक ईसाई महिला से हुई है. किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, लोगों की बातें और भी अजीब होती जा रही हैं."

Aamir Khan Sky Villa News: क्या सचमुच आमिर खान बना रहे हैं 100 करोड़ का 'स्काई विला'?

शादी के बाद ऐसी खबरें भी उड़ रही थीं कि आमिर खान मुंबई की 'मरीना अपार्टमेंट' नाम की बिल्डिंग में 100 करोड़ रुपये खर्च करके बहुत बड़ा 'स्काई विला' बना रहे हैं. कहा जा रहा था कि इस बड़ी बिल्डिंग में आमिर अपनी नई पत्नी गौरी के साथ-साथ अपनी दोनों पुरानी पत्नियों (रीना दत्ता और किरण राव) और बच्चों को भी अलग-अलग मंजिलों पर साथ रखेंगे.

इस अफवाह पर हंसते हुए आमिर खान ने सच बताया. उन्होंने कहा कि पूरी मुंबई की तरह उनकी पुरानी बिल्डिंग भी फिर से नए तरीके से बन रही है (रीडेवलपमेंट). यह फैसला अकेले उनका नहीं, बल्कि सोसाइटी के सभी 24 सदस्यों ने मिलकर लिया है. उन्होंने बताया कि इस बड़ी बिल्डिंग की बातें सोशल मीडिया पर बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान और गौरी, लहंगे-शेरवानी छोड़ टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखी यह जोड़ी, VIDEO

यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं?