Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायगढ़ में आंगनबाड़ी भवन के पीछे युवती से दुष्कर्म:दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी दी, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

INT News15 July 2026 at 06:48 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती को जबरन आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर गांव के युवक ने घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता ने थाना में शिकायत की, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जोबी चौकी क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 21 वर्षीय युवती ने पुलिस चौकी जोबी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के रमाकांत मांझी से उसका पहले से परिचय था। जहां रामाकांत लगातार मोबाइल पर कॉल कर प्रेम और विवाह का प्रस्ताव देता था, जिससे परेशान होकर उसने उसका मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया था। रविवार को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान वह शाम करीब 7 बजे अपने रिश्तेदार को छोड़ने बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आने पर वह बात करने के लिए रुकी, तभी रामाकांत पीछे से आया और उसे आंगनबाड़ी भवन के पीछे ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर आरोपी फरार हुआ

इसके बाद रामाकांत ने पीड़िता को दुपट्टे से बांधकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने शोर-शराबा मचाया तो रामाकांत अपना पर्स, आधार कार्ड, बाइक व अन्य सामान को मौके पर छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी। मामले की जानकारी जब उसके परिजनों को लगी तो उन्होंने इलाज के लिए उसे खरसिया अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

इसके बाद पीड़िता ने जोबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) व 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी गांव से भागने की फिराक में था, तभी उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में प्रत्येक शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई है।