समाचार · छत्तीसगढ़
केशकाल घाटी में 102 किलो गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही कार से 20 पैकेट गांजा बरामद
कोंडागांव में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केशकाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 102 किलोग्राम से अधिक गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को 14 जुलाई की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद हुंडई वरना कार (UP 19 X 8771) में गांजा छिपाकर ओडिशा से रायपुर की ओर लाया जा रहा है। सूचना के बाद केशकाल घाटी के मोड़ क्रमांक-9 पर नाकाबंदी कर वाहन की जांच की गई। डिक्की से मिले 20 पैकेट गांजा तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे रंग की टेप से पैक 20 पैकेट बरामद हुए। जांच में इनमें 102.060 किलोग्राम गांजा मिला। चालक की पहचान मोहित शर्मा (35) निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। कार और नकदी भी जब्त पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई हुंडई वरना कार, 1,200 रुपये नकद भी जब्त किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10.52 लाख रुपये बताई गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में केशकाल थाना पुलिस और साइबर सेल कोंडागांव की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुलाब सिंह टंडन, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक रामकृष्ण जैन, प्रधान आरक्षक राकेश जुरी, आरक्षक मनोहर निषाद, धर्मेंद्र नेगी, जितेंद्र माहला, लिलेश्वर ध्रुव, अमित मंडावी, अजय बघेल, रामुराम नेताम, कैलाश मरकाम, जी.एस. कुलदीप और साइबर सेल कोंडागांव की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।