Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

लालू प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, चारा घोटाला मामले में जमानत रहेगी बरकरार

INT News14 July 2026 at 11:56 am

Lalu Yadav Fodder Scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में राहत मिल गई है. इसे लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद उनकी जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने और सजा पर रोक हटाने की मांग की थी, जिसे इनकार कर दिया गया है.

2018 में ही दिया गया था दोषी करार

जानकारी के मुताबिक, ईडी की मांग को खारिज कर हाईकोर्ट को आदेश दिया गया है कि सजा के खिलाफ दायर अपील की जल्द सुनवाई पूरी करें. चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद के अलावा अन्य आरोपियों को 2018 में ही दोषी करार दे दिया गया था. जिसके बाद लालू प्रसाद ने अपनी सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर की थी. अब तक यह मामला कोर्ट में लंबित है.

2021 में ही लालू प्रसाद को मिली थी जमानत

इसके बाद मामले में लालू प्रसाद को 2021 में जमानत दे दी गई थी. जानकारी के मुताबिक, सुनवाई पूरी नहीं होने की वजह से कोर्ट ने यह फैसला लिया था. कोर्ट की तरफ से यह कहा गया था कि जब तक अपील पर फैसला नहीं आता है तब तक वे जमानत पर ही रहेंगे. ऐसे में ईडी ने इस जमानत को रद्द करने की मांग की थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि इतने दिनों से लंबित मामले में दखल देना सही नहीं है.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुद संभाला मोर्चा, आज होगी बैठक, बनायेंगे जीत की रणनीति